तब बडी़ अच्छी लगती हो तुम.........!! Hindi love poem

सावन की रिमझिम में भींगे गेशुं लिए;
अल्हड अदाओं से जब इतराती हो तुम!!

तब बड़ी अच्छी लगती हो तुम.........!

पंकज लबों से मुस्कुराकर;
रेशम सी लटों को यूँ चेहरे पर गिराकर!!

अपनी कस्तूरी सी सांसों से;
जब मदहोश मुझे करती हो तुम!!

तब बडी़ अच्छी लगती हो तुम.........!

गालों को चुमती लटों को सुलझाते हुए;
तिरछी निगाहों से देख जब मुस्कुराती हो तुम!!

तब बड़ी अच्छी लगती हो तुम..........!

जब मैं देखता हूँ तुम्हे यह देखकर शरमाते हुवे;
दुपट्टे का पल्लू जब अपनी ऊंगली में घुमाती हो तुम!!

तब बड़ी अच्छी लगती हो तुम.........!                     
                              
चांदनी रातों में चांद देखने के बहाने;
जब छत पर मुझसे मिलने आती हो तुम!!

तब बड़ी अच्छी लगती हो तुम.........!

प्रभात..........
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

महिला दिवस..... women's day Hindi poem