बिटिया....... Hindi daughter poem

घर आने पर जो,
दौड़ के पास आये..................!

उसे कहते हैं बिटिया............

दूर जाने पर जो,
बहुत रुलाये...........................!

उसे कहते हैं बिटिया............

सबकुछ सह कर जो,
अपने दु:ख छुपाये.....................!

उसे कहते हैं बिटिया............

पति की हो कर भी जो,
पिता को न भूल पाये.................!

उसे कहते हैं बिटिया............

मीलों दूर होकर भी जो,
पास होने का एहसास दिलाये.......!

उसे कहते हैं बिटिया............

पिता के लिए अनमोल होती है 
होती है उनकी प्यारी बिटिया..................!

प्रभात..............

Comments

Popular posts from this blog

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

महिला दिवस..... women's day Hindi poem