तेरा एहसास........!!! Hindi love poem

जब जब तेरा एहसास,
मुझको छूता है..........!

ना जाने फिर इस दिल को,
क्या होता है.................!

संग मेरे हँसने लगते हैं,
सारे सितारे भी.........!

और ये बादल भी,
मुझे देख कर रोता है.............!

तेरी याद में मेरे साथ,
जागती हैं रातें भी............!

और मेरा हर आँसु 
चाँद को भिगोता है..............!

तेरे करीब आने से 
बढ़ जाती है बेकरारी..............!

पर तुझसे दूर होते ही 
ये मन चैन खोता है..............!

तू रहती है मौजूद,
हर पल मेरे ख्यालों में............!

मुझे सोच कर तू भी,
रातों को नहीं सोती है..............!!
प्रभात............
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem