तेरा मेरा साथ प्रिये........!!! Hindi love poem......

सुबह मेरी तेरी मुस्कान से हो.............!
रात मेरी तेरे लबों की छुअन से हो.............!

सुख में तू हमेशा मेरे साथ हो............!
दु:ख में भी तू मेरे साथ हो..............!

तेरा मेरा साथ प्रिये,
सुख-दु:ख में एक समान हो..............!

सुबह की मेरी चाय तेरे साथ हो..............!
रात्रि का भोजन भी तेरे साथ हो...............!

दिपावली के त्योहार में तू मेरे साथ हो............!
होली के हर में तू मेरे साथ हो............!

तेरा मेरा साथ प्रिये,
जीवन एक उत्सव समान हो.............!

दिन की शुरुआत मेरी तेरे साथ हो...............!
रात में तेरी बांहों का गले में हार हो...............!

जवानी में तू हमेशा मेरे साथ हो.............!
बुढ़ापे में भी तू मेरे साथ हो..............!

तेरा मेरा साथ प्रिये,
जन्मों-जनम एक समान हो.............!

प्रभात...........
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

महिला दिवस..... women's day Hindi poem