काश वो आकर कहे.......!! Hindi love poem....

काश वो आकर कहे.........!!!!*

बहुत दिन गुज़र चुके,
तेरी जुदाई में.........!

कटती है मेरी रातें,
आज भी तन्हाई में.........!

तुझे याद करके,
आज भी मैं रोता हूँ.........!

क्या बताऊँ तुझसे,
न कुछ पाता बस खोता हूँ.........!

तेरी वो प्यारी सी,
मुस्कान याद आती है..........!

तेरी वो हँसी की आवाज़,
मेरे कानो में गुदगुदाती है.........!

तेरे वो मीठे बोल,
आज भी लुभाते हैं.........!

तेरे संग बिताये लम्हे,
आज भी दिल को भाते हैं.........!

तुझसे मिलने को,
आज भी बेकरार है मेरा दिल..........!

काश कभी कहीं से,
आकर तू मुझे मिल..........!
.
.
.
.
काश वो आकर कहे 
किसी दिन मोहब्बत से...........!

ये बेसब्री कैसी.............?

"मैं सिर्फ तेरी ही हूँ " तसल्ली रख............!

प्रभात.........
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

उसे मोहब्बत कहूं या मेरी तक़दीर....!! Hindi birthday poem