तुझसे ये कहना है......!!! Hindi love poem....

तुझसे दूर रहकर,
कैसे मैं जीती हूं.......!

तुझसे ये कहना है............!!

तेरे बिन अकेले में ,
खुदको कैसे संभालती हूं.......!

तुझसे ये कहना है..............!!

बेचैन दिल को रोज,
कैसे समझाती हूं........!

तुझसे ये कहना है..............!!

आंखों को तेरी तसवीर दिखाके,
कैसे बहलाती हूं........!

तुझसे ये कहना है..............!!

तू जल्द ही आएगा ये सोचके,
कैसे मुस्कुराती हूं........!

तुझसे ये कहना है..............!!

तेरी जरुरत को खुदमें,
कितना महसूस करती हूं.........!

तुझसे ये कहना है...............!!

तेरे इन्तजार में मेरे,
कैसे दिनरैन कटते है.........!

तुझसे ये कहना है...............!!

तुजे मैं कितना प्यार करती हूं,
तुझसे ये कहना है...............!!

हाल-ए-दिल की सारी बातें,
तुझसे आज मुझे कहनी है..............!!!

तेरा मेरा साथ रहे 👫
प्रतिभा.............

Comments

Popular posts from this blog

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

उसे मोहब्बत कहूं या मेरी तक़दीर....!! Hindi birthday poem