हर रोज मेरे ख्वाबों में, एक चेहरा आता है.....!! Hindi love poem

हर रोज मेरे ख्वाबों में,
एक चेहरा आता है.............!

लबों पर मुस्कान लिए,
थोडा वो शरमाता है.............!

शायद वो मेरे लिए ही,
बनी है यारों.............!

हर वक्त मेरा दिल,
यही दोहराता है............!

नींद में मेरा दिन,
जैसे निकलता है..............!

आंख खुलते ही,
मेरा दिल घबराता है.............!

रात के इंतजार में,
पूरा दिन कट जाता है..............!

कब शाम ढले............?

कब आंख लगे..............?

कब उसका दीदार हो..............?

यकीन नहीं होता की,
कोई अनदेखा भी अपना बन जाता है...............!

हर रोज मेरे ख़्वाबों में,
एक चेहरा आता है..............!!!

प्रभात...........
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem