डरता हूँ .......!! Hindi love poem

डरता हूँ आसमां से,
जमीन पर तुम्हारे आने से........!

कही ख़त्म न हो जाये,
अँधेरा मेरे गरीबखाने से..........!

डर लगता है जब तुम,
खड़ी होती हो आईने के सामने...........!

कहीं कोई चोर चुरा न ले,
तस्वीर तेरी आईने से............!

निकला न करो यूं,
इन अँधेरी रातों में संवर कर............!

कही हो न जाये सवेरा,
तेरे रूप के खजाने से.............!

छुपा लो चाँद से चेहरे को,
अपनी रेशमी जुल्फों से...........!

कहीं हो न जाये खता मुझसे,
तुम्हारे पास आने से............!

न हसों इतनी तेज की,
आवाज पहुँच जाये बादलों तक...........!

कहीं होने न लगे बारिश, 
तेरे यूं मुस्कराने से............!!!

प्रभात...........
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

उसे मोहब्बत कहूं या मेरी तक़दीर....!! Hindi birthday poem