वो तुम ही हो..........!!! Hindi love poem

मेरे दिल की हर बात तुम ही हो.......!
खुशियों की सौगात तुम ही हो........!

मैं तो बस एक पल की तरह हूँ........!
मेरा हर दिन,हर रात तुम ही हो.......!

एक बंज़र ज़मीन की तरह हूँ मैं,
इस ज़मीन पर जो आये बरसात वह तुम ही हो........!

मेरी ज़िन्दगी एक वीरान सफर है,
इस सफर में जो महकता है, 
वह गुल्ले-गुलज़ार तुम ही हो........!

हर इंसान यहाँ जीता है सिर्फ,
अपनी साँसों की बौदलात........!

पर मेरी सांसें भी हो,
जिसके लिए बेक़रार वह तुम ही हो........!

मेरा जो कुछ भी हो, वह तेरे ही सदके,
मेरे रग-रग में हैं जो शुमार वह तुम ही हो........!

तेरी एक मुस्कान से कांटे भी फूल बन जाए,
चाँद-सितारे भी है जिस पर निसार वह तुम ही हो.......!

कहते है मौत के बाद ही फ़रिश्ते नज़र आते है,
जीते जी मेरे नसीब में,
जिस फ़रिश्ते के मुझे हुए है दीदार वह तुम ही हो........!!

प्रभात.........
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

महिला दिवस..... women's day Hindi poem