अपनी धड़कनों से मेरा पता पुछ लेना....!! Hindi love poem.......

अपनी धड़कनों से मेरा पता पुछ लेना....!!

अपनी यादों में मुझे कभी,
यूँ ही ढूंढ लेना तुम...........!
💖
ना मिलूं तो धड़कनों से 
मेरा पता पूछ लेना तुम...........!
💙
मैं रहूंगा मौजूद,
इन हवाओं में हमेशा...........!
💜
फिर भी...........!
💛
ना दिखूं तो इन्हें,
अपनी साँसों से छू लेना तुम...........!
💚
मेरी ग़ज़ल की हर शायरी में 
रहते हो बस तुम............!
💖
अपनी तन्हाइयों के साथ 
इसे भी सुन लेना तुम...........!
💙
हक़ीक़त में जाने कभी,
हमारी मुलाकात हो ना हो...........!
💜
इसलिए अपने ख्वाबों में,
मुझको बुन लेना तुम..........!
💛
यूँ तो ज़िन्दगी की राहों में 
मिलेंगे कांटे ही कांटे...........!
💚
मगर मेरे हिस्से के 
फूल भी चुन लेना तुम............!!!
💖

प्रभात.........
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem