जन्म दिन की ढेरों शुभकामनाएं.......!!! Happy birthday poem

कुछ खास ही है दिन आज,
मेरे प्यार का जन्मदिन है आज.......

उमर हो सौ साल की,
दिल मांगे दुआ यही......

तू सदा हंसता रहे,
तू सदा सलामत रहे......

किस्मत तेरी सितारों सी चमकती रहे,
कामयाबी कदम तेरे चूमती रहे......

सौगात खुशीयों की मिलती रहे,
अरमान तेरे पूरे होते रहे......

अपनों का सदा तुझे साथ मिले,
हर बुरी बलाओं से तू दूर रहे......

दुआओ भरा हाथ सबका तेरे सर पे रहे,
तेरी दुनिया सदा जन्नत सी आबाद रहे......

दोनों जहान की रौनक तू बने,
तेरा हर ख्वाब पूरा होने रहे......

प्यार करु मैं तुझे इतना की,
मेरी उमर तुझे लग जाए........

मुबारक हो तुझे मेरे 'प्रभात' के,
हरबार तेरा जन्मदिन मैं मनाती रहुं.......

जन्म दिन की ढेरों शुभकामनाएं.......
हमेशा हंसते मुस्कुराते रहो तुम......

प्रतिभा.........
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

ये वतन है हिन्दुस्तान हमारा.....!! Hindi desh bhakti poem