तुमसे मोहब्बत हो गई......!! Hindi love poem

यूँ ही अंजाने में तुमसे,
मुलाकात हो गई.......!
            
दोस्ती करने चले थे और,
तुमसे चाहत हो गई........!

जब तू ना हो पास तो मैं 
खुद मे ही उलझ जाता हूं.........!

क्या करूं की मुझे तेरी 
अब आदत सी हो गई..........!

मैं अपने वजूद में बस 
तुझे ही तलाशता हूं..........!

मुझे तुमसे इस कदर 
जो मोहब्बत हो गई.........!

मेरे पास आओ तो 
दो पल जी लूँ मै भी.........!

मेरी तो साँसें भी 
तेरी अमानत हो गई.........!

मैं सोचता था तेरे आगे 
जिंदगी क्या चीज है.........!

पर तेरे साथ जीने के लिए 
जिंदगी जरूरी हो गई.........!!

प्रभात...........
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

ये वतन है हिन्दुस्तान हमारा.....!! Hindi desh bhakti poem