तुम्हारे पास आता हूँ तो...... Hindi love poem......

तुम्हारे पास आता हूँ तो,
मेरी सांसें भींग जाती है.........!

मुहब्बत इतनी मिलती है की,
मेरी आँखें भींग जाती है........!

तबस्सुम इत्र जैसा है,
और हंसी बरसात जैसी.........!

तू जब बात करती है तो,
सारी बातें भींग जाती है........!

तुम्हारी याद से दिल में,
उजाला होने लगता है.........!

तुम्हें जब मैं गुनगुनाता हूँ तो,
मेरी सांसें भींग जाती है

ज़मीं की गोद भरती है तो,
क़ुदरत भी चहकती है.........!

नए पत्तों की आमद से ही,
दरखतों की शाख़ें भींग जाती है........!

तेरे अहसास की ख़शबू,
हमेशा ताजा मुझमें रहती है.........!

तेरी रहमत की बारिश से,
मेरी मुरादें भींग जाती है..........!!

तेरा मेरा साथ रहे 👫
प्रभात.......

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

महिला दिवस..... women's day Hindi poem