भेजा है उन्हें आज अपने प्यार का एहसास..... Hindi love poem

ऐ हवा चूपके से जाके,
उनके गालों को तू सेहलाना...........!

ऐ फूलो की मेहक,
जा कर उनकी सांसों को महकाना............!

ऐ धूप जरा अपनी तपिश को कम रखना
कहीं मुरझा न जाए चेहरा उनका...........!

ऐ बादल बरसा के प्यार की बूंदें,
उन्हें मेरी चाहत से भीगों देना...........!

ऐ परीन्दो जा कर तुम,
प्यार का कोई मधुर गीत उन्हें सुनाना...........!

ऐ सागर अपनी लहरों से,
उन्हें भीगों के मेरी छुअन का एहसास दिलाना..........!

ऐ मेरे दिल उनकी धड़कनों से मिलकर,
मेरे दिल के सारे जज्बात उन्हें बताना.........!

प्रतिभा.........
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

डर लगता है तुझे खोने से......!!! ( Dar lagta hai tujhe khone se..!!)Hindi love poem