एक लड़की थी एसी.......!! Hindi love poem.....

एक लड़की थी एसी.......

क्या कहूँ कि कैसी थी वो,
बहोत ही प्यारी वो दिखती थी...!

मासूम सा चेहरा था उसका,
सादगी में खुद को वो रखती थी..!

आँखें झील सी और रंगत गुलाबी था उसका,
अपनी अदाओं से वो दिल को मेरे लुभाती थी...!

जब भी मिलती थी मुझसे वो,
मुझे जिन्दगी मेरी वो लगती थी...!

हर व्यक्त रहेता था इंतजार उसका,
दिदार को हर व्यक्त आँखें तरसती थी...!

हर पल लबों पे मुस्कान थी उसके,
हर बात में उसकी एक अदा झलकती थी...!

दुनिया के फरेब से दूर थी वो,
जैसे वो कोई सुंदर परि सी लगती थी...!

ले गई थी दिल चुरा के मेरा वो,
जिस दिल पर किसी कि नहीं चलती थी....!

बहोत याद आती है वो आज भी मुझे,
मुझसे ज्यादा मेरा खयाल वो रखती थी...!

क्या कहूँ कि कैसी थी वो...............?
बस बहोत ही प्यारी वो दिखती थी...!!


तेरा मेरा साथ रहे 👫
प्रभात..........

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem