ए मेरी सोना......((👸)) तेरी अदा में आज क्या लिखूं........!! Hindi love poem

ए मेरी सोना......((👸))
तेरी अदा में आज क्या लिखूं........!!

जब भी तुम्हे देखा,
दिल ने कहा कुछ लिखूं......!

तेरी खूबसूरती  लिखूं ,
कि तेरी हर अदा लिखूं........!

तेरी आँखों की उठती,
पलकों से निखरी सुबह लिखूं.......!

या तेरी झुकती पलकों में,
छुपी हुई कोई शाम लिखूं.......!

तेरी रेशम सी लहराती,
जुल्फों से बरसती घटा लिखूं........!

या तेरी खामोश जुल्फों से,
उतरी ठंडी छांव लिखूं.......!

महफ़िलो में तेरे हुस्न से,
बनायीं हुई कोई गजल लिखूं.......!

तन्हाई में कोरे कागज पर,
ए मेरी जान तेरा नाम लिखूं.......!!

तेरा मेरा साथ रहे 👫
प्रभात.......

Comments