भूल जाता हूँ.......! Hindi love poem.....

ज़रूरी काम है लेकिन,
रोज़ाना भूल जाता हूँ.......!

मुझे तुम से मोहब्बत है,
पर बताना भूल जाता हूँ........!

तेरी गलियों में फिरना,
इतना अच्छा लगता है.........!

मैं रास्ता याद रखता हूँ, 
पर ठिकाना भूल जाता हूँ.........!

बस इतनी बात पर मैं,
लोगों को अच्छा नहीं लगता.........!

मैं नेकी कर तो देता हूँ, 
पर जताना भूल जाता हूँ.........!

शरारत ले के आखों में,
वो तेरा देखना तौबा.........!

मैं नज़रों पे जमी नज़रें,
झुकाना भूल जाता हूँ........!

मोहब्बत कब हुई कैसे हुई,
सबकुछ याद है मुझको.........!

मैं कर के मोहब्बत को,
भुलाना भूल जाता हूँ ........!

प्रभात........
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

उसे मोहब्बत कहूं या मेरी तक़दीर....!! Hindi birthday poem