उम्मीद...... Hindi love poem....

कहने को तो एक छोटा सा,
लफ्ज है......उम्मीद.......!

पर जीने के लिए,
बहुत काम आती है....उम्मीद........!

फासलों में रहने वालो का,
साथ निभाती है.....उम्मीद.........!

और फिर मिलने की आस,
दिल में जगाती है......उम्मीद.........!

किसी खास शक्श के बिना,
जिन्दगी का गुजारा कहां.........!

दूर रहकर भी उसकी यादों को,
खूब महकाती है.....उम्मीद.........!

जब कभी लगता हो कि,
शायद ना मिल पाएंगे हम..........!

किसी ना किसी बहाने से,
करीब ले आती है.....उम्मीद.........!

कभी वक्त काटे ना कटे और,
सब कुछ बेगाना सा लगे..........!

तब एक अलग ही ऐहसास बनके,
दिलों को बहलाती है......उम्मीद..........!

इसलिए मेरे यारों हमेशा,
उम्मीद का दामन थामे रखना..........!

देर से ही सही पर सच्चे प्यार से,
एक दिन जरूर मिलवाती है......उम्मीद.........!!

प्रभात........

Comments

Popular posts from this blog

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

उसे मोहब्बत कहूं या मेरी तक़दीर....!! Hindi birthday poem