तू आ कर जब मुझे नींद से जगाए......!! Good morning poem

हर रोज सुबह ऐसी हसीन हो जाए.........!
तू आ कर जब मुझे नींद से जगाए..........!

तेरे भीगे गेसुओं से गिरती हुई बूंदें,
मेरे चेहरे को बड़े प्यार से  भिगोए...........!

मैं देखता रहूं तुझे प्यासी निगाहों से,
और तू शरमा के अपना चेहरा छुपाए.........!

तुझे बांहों में ले कर करूं जो जोरा जोरी,
तेरी कलाई में काॅच की चूड़ि टूट जाए.........!

चुम कर मेरे गालों को फिर तू कहे मुझसे,
देर हो रही है जानु जल्दी से अब उठ जाओ.........!

घर से मैं निकलूं जब ऑफिस को‌ तो‌,
तेरा मुस्कुराता हुआ चेहरा मुझे नजर आए.........!

संभल कर जाना, और शाम को जल्दी आना,
इतना कहे के दरवाजे तक तू मुझे छोड़ने आए..........!

सच कहता हूं, सुबह मेरी तब और हसीन हो जाए,
रोज आ कर जब मुझे नींद से मेरी जान तू जगाए........!!

प्रभात..........
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem