उन्हें कुछ भी खबर नहीं..... Hindi sad love poem

लबों पे नाम है जिनका उन्हें कुछ भी खबर नहीं,
गजल में दर्द है जिनका उन्हें कुछ भी खबर नहीं,
🍀🍀🍀⭕⭕⭕✳✳✳💖💖

          जुनून की तितलियाँ उडती हैं दिल के नर्म फूलों पे,
          फिजा रंगीन है जिनसे उन्हें कुछ भी खबर नहीं,
          🍀🍀🍀⭕⭕⭕✳✳✳💖💖

गमों की शाख पे कोई नशेमन बन नहीं पाता,
खुशि के तिनके जो लाए उन्हें कुछ भी खबर नहीं,
🍀🍀🍀⭕⭕⭕✳✳✳💖💖

          चला भी जाऊं दुनिया से तो सब यही कहेंगे,
          जान ले गई है जो उन्हें कुछ भी खबर नहीं....!!
          🍀🍀🍀⭕⭕⭕✳✳✳💖💖


प्रभात......

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem