जब तू मेरे पास होती है,.....Hindi romantic love poem

सुन my #love

जब तू मेरे पास होती है,
जिस्म में जैसे एक आग सी होती है.......!

हुस्न तेरा जब मैं देखता हूं,
तेरे जलवों की कुछ अलग ही बात होती है.......!

तेरे अध खुले लबों को देख,
मेरे होंठों पे अजीब सी प्यास जगती है.......!

तब बेकरारी और भी बढ़ती है,
जब तू धीरे धीरे मेरे और करीब आती हैं.......!

तुझे समेटता हूं अपनी बाहों में,
और आंखें दिल के जज़्बात कहती हैं......!

बढ़ने लगती है दिल की धड़कने,
सांसों में जैसे मोहब्बत के शोले दहकते हैं......!

चुमते है जब तेरे सुर्ख लबों के रस को,
तेरी चाहत के नसें में हम चूर होते हैं......!

रूह मचलने लगती है तेरी रूह से मिलने को,
जब तेरे जिस्म की तपिश मेरे जिस्म को छूती है......!

हटते हैं जब शर्म-ओ-हया के सारे पर्दे,
प्यार के मधुर मिलन की तब शुरुआत होती है......!

तुझमे मिल कर बस तुझमें फना हो जाऊं,
यही तमन्ना मेरे दिल में हर बार होती है......!!



प्रभात......💖

💞तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem