I LOVE YOU tu likh mujhe.....Hindi love poem.....

कागज में तेरी यादों के किस्से तू लिख मुझे...!!
जो हो सके तो प्यार के वो ढाई अक्षर लिख मुझे...!!

तेरे बिना यहां सिर्फ धुंध है हर जगह,
तेरी गली में कैसी खिली है धूप तू लिख मुझे...!!

कभी गुस्सा हो जाऊँ तो तू रूठ ना जाना,
तेरे जो भी हो नाराजगी मुझसे वो तू लिख मुझे...!!

कोई और चेहरा तो बसा नहीं तेरे सिवा इन पलकों में,
खुद दे सके जो तसल्ली मेरे दिल को वो तू लिख मुझे...!!

मेरी जिन्दगी तो अभी हर रस्ते से अंजना है,
कंहा कंहा पडे हैं तेरे कदम वो तू लिख मुझे...!!

अभी तक तो कोई जवाब दिया नहीं है तुने मुझे,
तुझे क्या पसंद है कितना चाहती है तू मुझे,
तो इन चार पंक्तियों के वो जवाब तू लिख मुझे...!!

Call से या msg से जवाब मुझे नहीं चाहिए,
तेरे हाथ से ही कागज में वो जवाब तू लिख मुझे...!!

दिल मेरा बहोत तड़प रहा है वो प्यार के तिन शब्द सुनने के लिए,
बस तेरे ही हाथ से "I LOVE YOU" तू लिख मुझे...!!

प्रभात.......➍➭ß

तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments