Posts

मैंने दुनिया में रहना सीख लिया....!!! Hindi suvichar

Image
मैंने दुनिया में रहना सीख लिया....!!! अच्छा है चुप रहना सीख लिया, लेकिन सच भी कहना सीख लिया....! झूठ कहां दूर तक चल पाया है, कड़वा सच भी सहना सीख लिया....! हवा के संग बहते हुए चलते, अपनें पांव पर खड़ा रहना सीख लिया....! दिल पत्थर ही ना बन जाए कहीं, आंसू बनकर बहना सीख लिया....! सुकून से जिंदगी को जीने के लिए, लोगों के दिलों में रहना सीख लिया....! झूठी सान में जिवन खोया तो, तब जिल्लत में रहना सीख लिया....! हार जीत सब बेमानी बातें है, वक्त के सांचे में ढलना सीख लिया....!! मैंने दुनिया में रहना सीख लिया....!!! प्रभात...........

पुण्य की कमाई.....!!! Hindi suvichar

Image
लक्ष्मी अगर मेहनत से मिलती तो, मजदूरों के पास क्यों नहीं....! बुद्धि से मिलती तो, चालाक और चतुर के पास क्यों नहीं...! ताकत से मिलती तो, पहलवानों के पास क्यों नहीं...! जिंदगी में अच्छी संतान, संपत्ति और सफलता, पुण्य से मिलती है...! आपको अहंकार ना हो की, सब आपकी कमाई खाते हैं...! ये आपसे जुड़े हुए लोगों के ही पुण्य है, जो आप कमाकर घर लाते हैं...! प्रभात.........

सुखमय जीवन का आचरण.....!!! Hindi suvichar

Image
उठिए:- जल्दी घर के सारे,                       घर में होंगे पौवारे.... लगाइए:- सवेरे मंजन,                       और रात को अंजन.... किजिए:- सप्ताह में,                       तीन बार मालिश.... नहाइये:- पहले सिर,                       फिर हाथ पांव.... खाइए:- दाल, रोटी चटनी,                      चाहे कितनी भी कमाइ हो अपनी.... पीजिए:- दूध खड़े हो कर,                    ‌  दवा पानी बैठ कर.... खिलाएं:- आये को रोटी,                      चाहे पतली हो या मोटी.... पिलाइये:- प्यासे को पानी,                     ‌ चाहे कितनी हो जाए हानी.... छोड़िए:...

देख पिता की शहादत.....!!!! Hindi desh bhakti poem

Image
देख पिता की शहादत, ख़ून मेरा खौल उठा है... आंखों में है आंसू और, सीने में शोला भड़क उठा है... सर पे पिता का रहा ना साया, उसका मुझे कोई ग़म नहीं... मेरी जुबां पर आज भी, ज़य हिंदी का ही नारा है... शेरों को धोखे से मारा, जिन पाकिस्तानी कुत्तों ने... उन्हें मिटाने के लिए, मुझे फौज में भर्ती होना है...!! जय हिन्द ✊

यही दुनिया का उसूल है.......!!! Hindi suvichar

Image
जबसे परीक्षा वाली जिंदगी पूरी हुई.... तबसे जिंदगी की परीक्षा शुरू हो गई.... आज मुझे एक अनुभव हुआ, अपने मोबाइल से.... जब अपना ही नंबर लगा कर देखा, तो यह आवाज़ आई.... The Number you have, call is busy.... किसी ने क्या खूब कहा है... औरों को मिलने में दुनिया मस्त है, पर खुद से मिलने की सारी लाईनें व्यस्त है... कोई नहीं देगा साथ तेरा यहां, हर कोई यहां खुद में मशगूल हैं.... दोस्तों यही दुनिया का उसूल है.....!!! प्रभात........

तब बर्दाश्त नहीं होता.......!!! Hindi desh bhakti poem

Image
तब बर्दाश्त नहीं होता....... जब बात करता पाक अमन की, और आतंक को जन्म देता है....! बढ़ा कर दोस्ती का हाथ, फिर पीठ में छुरा घोंपता है....! तब बर्दाश्त नहीं होता....... जब देश के जवानों पर, धोखे से वार होता है....! इस देश में रहने वाला ही, जवानों पे पत्थर फेंकता है....! तब बर्दाश्त नहीं होता........ जब शहिदों की शहादत पर, कोई राजनीति करता है....! दुश्मनों की आलोचना के बदले, उनकी ही हिमाकत करता है....! तब बर्दाश्त नहीं होता......... जो खाता तो है हिन्दुस्तान की, और गुणगान पाकिस्तान के गाता है....! वंदे मातरम् की जगह, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता है....! तब बर्दाश्त नहीं होता......... कब बदलेगी भारत की सूरत...? कब होगी सुख-शांति और समृद्धि का आगमन...? वंदे मातरम् 🙏 प्रभात..........

तब दर्द सहा नहीं जाता.....!!! Hindi suvichar

Image
                  तब दर्द सहा नहीं जाता है..   जीवन के इस भाग दौड़ में तब दर्द सहा नहीं जाता है   जब एक बच्चा सड़को पे रोटी के लिए हाथ फैलता है   बाप बेचारा करता भी क्या बुढा अब वो जो हो चला   हाथ पकड़ के उठना चाहा पर बेटा बैसाखी दिखाता है                    तब दर्द सहा नहीं जाता है   बेटे- बहु को फुरसत ही कंहा सजने और सवरने से     बूढी माँ किचन में खड़ी रोती आँखों को धोती है   वो बिटिया जो सबसे प्यारी थी सबकी राजदुलारी थी उस बेटी को दहेज़ के लिए जब ज़िंदा जला दिया जाता है                       तब दर्द सहा नहीं जाता है उम्र थी खिलौने खेलने कि तब पत्थर उठवा दिया जाता है  हिन्दू -मुस्लमान के दंगो में इंसान को जला दिया जाता है   वो टूटी छप्पर जिससे गरीबी अपना तन ढका करती है  उस छप्पर में भी एक दिन जब आग लगा दि जाता है               ...