Posts

फुरकत के लम्हें.......!!! Hindi love poem

Image
फुरकत के इन लम्हों में से, एक लम्हा चुरा लेता हूं... उस पल तेरी याद में, मैं सारी दुनिया भूला देता हूं.... न होश रहता खुद का, न परवाह होती जमाने की.... अपनी आंखों में जब, मैं तेरी तस्वीर बसा लेता हूं.... दिखती है तू हर ज़र्रे में, ख़्यालो में जब तू चलती है.... ख्वाबों के हसीन जहां में, मैं तुझे अपने पास बुला लेता हूं.... मिलना हमारा मुश्किल है, "जाना" अभी हालात हैं मजबूरी के.... दूर रहकर भी इस तरह, मैं तुझे अपने पास पा लेता हूं....!!! प्रभात.......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

हर इंसान में क्या होना अच्छा है.....??? Hindi suvichar

Image
💠 नशा कोई करो न करो,         पर जरा सा सुरूर रखना अच्छा है......! 💠मतलबी लोगों से तो,         हमेशा दूर रहना ही अच्छा है......! 💠अपनी खुद्दारी का,         गुरुर होना भी अच्छा है.....! 💠सत्य वचन कहने के लिए,         मशहूर रहना भी अच्छा है.....! 💠घमंड न आ जाए कहीं धन दौलत का...यारों....,        इसलिए थोड़ा मजबूर होना भी अच्छा है.......!!! प्रभात............

रात आती है तेरी याद लिए आती हैं.....!! Hindi love poem

Image
रात आती है तेरी याद लिए आती हैं.....!! रात आती है तेरी याद लिए आती है... यादों की रंगीन बरात लिए आती है...            यह मुश्किल है कि तेरी याद ना आये, कैसे भूलूं वो मुलाक़ात लिए आती है...            यादों के भंवर मे किनारा नही मिलता... आसमा मे दुसरा सितारा नही मिलता...            तनहा दिल है मेरा तेरे इंतज़ार मे, जीने का और सहारा नही मिलता...            कोशिश तुम्हारे पास आने की है...  प्यार भरे दिल मे समाने की है...                 ये दूरियां कब ख़त्म होगी, एहसास जवा तुम्हे पाने की है...                और इंतज़ार बेक़रार किये जाती है... नींद भी मुझसे इनकार किये जाती है...           आँखों मे सिर्फ तेरे ख्वाब लिए आती है; रात आती है तेरी याद लिए आती है....!!! प्रभात......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞          ...

जीवन का उद्देश्य.....!!! Hindi suvichar

Image
व्यवहार मीठा न हो तो; हिचकियां भी नहीं आती... बोल मीठे न हो तो; कीमती मोबाइल पर; घंटियां भी नहीं आती... घर बड़ा हो या छोटा; दिल बड़ा न हो तो इंसान तो क्या; चिड़ियां भी नहीं आती... जीवन का आरंभ खुद के रोने से होता है... और जीवन का अंत दुसरे के रोने से होता है... इस आरंभ और अंत के बीच का जीवन हस्य भरा हो..  बस यही तो सच्चा जीवन है... हे प्रभु...  न किसी का फेंका हुआ मिले... न किसी से छीना हुआ मिले... मुझे तो जो भी मिले... मेरे नसीब में लिखा हुआ मिले... बस इतना देना मेरे मालिक.... अगर जमीन पर बैठूं तो; लोग उसे मेरा बड़प्पन कहें; मेरी औकात नहीं...... प्रभात...........

मां का यही अरमान है.....!!! Hindi family poem

Image
गुज़र गया वो जमाना, जब सास बहू को सताया करती थी..... आज के दौर में तो, बहू ही सास को रूलाया करती है..... ना जाने कैसी बहू आएगी, इसी चिंता में हर सास रहा करती है..... जुदा ना कर दे कंही बेटे को, इस बात से आज हर मां डरती है..... ***** नव महिने जिसे कोख में पाला, भूख लगी तो छाती से लगाया..... ख़ुद को भुल कर जिसे संभाला, रात भर जाग कर जिसे सुलाया, उस पल खुशी से रो पड़ी थी मां, जब बेटे ने मां कह कर बुलाया, अपनी ख्वाहिशों को त्याग कर, बेटे के हर सपनों को सजाया, लायक़ बना कर बेटे को अपने, मां ने अपना फ़र्ज़ खूब निभाया, बस अरमान यही अब मां का बेटे.... एक सुंदर, सुशील, गुणवान बहू, अब तू इस घर में भी लादे.... सास ससुर को जो मां बाप माने, इस घर को जो प्यार से संभाले..... बेटी की तरह रखूंगी उसको, हर अधिकार उसे मैं दूंगी.... पोते पोतियों के अंदर मैं, तेरा बिता बचपन देखूंगी.... बस सपना यही है मेरा की, एसा हंसता खेलता हमारा परिवार हो..... मेरी गोद में तू इस दुनिया में आया, तेरी दोग में ही मेरी आखरी सांस हो......!!!! प्रभात.........

जिंदगी से बड़ी कोई सज़ा ही नहीं.....!!! Hindi suvichar

Image
जिंदगी से बड़ी कोई सजा ही नहीं;         और क्या जुर्म है हमें पता ही नहीं।। इतने हिस्सों में बंट गया हूं मैं की;         अपने हिस्से में कुछ बचा ही नहीं।। जिंदगी मौत तेरी आख़री मंजिल है;          दुसरा कोई जिंदगी का रास्ता ही नहीं।। सच जब घटे या बढे तो सच ना रहे;          झूठ की कोई रहती इंतिहा ही नहीं।। जिंदगी तू ही बता अब कहां जाएं;           जहर बजार में कहीं मिला ही नहीं!! जिस वजह से होते हैं फसाद जहां में;            उस का यहां कोई अता-पता ही नहीं...।। प्रभात.........

स्त्री की परिभाषा......!!! Hindi suvichar

Image
स्त्री यदि बहन है तो;       प्यार का दर्पण है..... स्त्री यदि पत्नी है तो;       खुद का समर्पण है..... स्त्री यदि भाभी है तो;       भावना का भंडार है..... स्त्री यदि मामी, मौसी, बुआ है तो;        स्नेह का सतर्कता है..... स्त्री यदि काकी है तो;        कर्त्तव्य की साधना है..... स्त्री अगर साथी है तो;        सुख की शतत संभावना है..... स्त्री अगर "मां" है तो;        साक्षात "परमात्मा" है.....!!! प्रभात........