Posts

तू पास न सही, मेरे साथ तो है.....!!! Hindi love poem

Image
तू पास न सही, मेरे साथ तो है.....! तू दूर ही सही, मेरे एहसासो में तो है.....! तेरी यादें ही सही जो, मेरे दिल में धडकती तो है.....! कोई फरियाद नही, बस तेरी उम्मीद तो है.....! बेवजह तुझसे मिलने की, इस दिल में तड़प तो है.....! तू तकदीर में न सही  मेरीे जिंदगी में तो है.....! ढूँढे तुझे हर जगह मेरी नज़र, मेरी पर इन आँखों में तो है.....! सावन की बूंदो में न सही  इन पलकों की आंसूओं में तो है.....! मेरे कदमों के साथ न सही, मेरे साये के साथ तो है......! तेरे पावन चरणों में ही सही  मेरे जीवन की हर साँस में तो है.....! मेरा प्यार मेरा प्रभात, हमेशा मेरे साथ तो है......! प्रतिभा.......... तेरा मेरा साथ रहे👫💞

बात छोटी है पर समझो तो सीख बड़ी है....!! Hindi suvichar

Image
बात छोटी है पर समझो तो सीख बड़ी है.... ”ज़िन्दगी” बदलने के लिए,                लड़ना पड़ता है..! और आसान करने के लिए,                समझना पड़ता है..! वक़्त आपका है,     चाहो तो,               सोना बना लो.... और चाहो तो.               सोने में गुज़ार दो..! अगर कुछ अलग करना है तो,               भीड़ से हटकर चलो..! भीड़ साहस तो देती है पर,               पहचान छीन लेती है…! मंज़िल ना मिले तब तक हिम्मत,               मत हारो और ना ही ठहरो…. """क्योंकि""" पहाड़ से निकलने वाली नदियों ने, आज तक रास्ते में किसी से नहीं पूछा कि…                 समन्दर कितना दूर है.....!!! प्रभात.......

मोहब्बत भी इम्तिहान लेती है....!!! Hindi sad love poem

Image
मोहब्बत भी इम्तिहान लेती है.... गर प्यार होगा सच्चा तो, हमें वो कभी ना ठूकराएगा....! जो हमारी खुशी के लिए हो जिन्दा, भला हमें वो कैसे दुखी देख पाएगा.....! प्यार तो रब की ईबाद्त का नाभ होता है, भला इंसान अपने रब को कैसे रूलाएगा.....! गर फिर भी छोड़ कर चला जाए तो, एतबार रखना वो इंसान नही सच्चा....! भगवान तुम्हें सच्चे प्यार से, एक दिन जरूर मीलाएगा.....! एसे झुठे लोगों के जाने से, अफसोस क्यूँ करना.....! भला एक पथ्थर दिल, एक सच्चे दिल से दिल कैसे लगाएगा....! दिल तो नादान हैं लोगों के जाने पर आँसू बहाएगा.....! अपनी आँखों में आँसू लाने से पहेले, बस एक बात को सोचना, जो चंद पल निभा ना सके साथ, वो जिन्दगी भर का साथ क्या निभाएगा....!! प्रभात.........

संगत......!!! Hindi suvichar

Image
संगत में शुद्ध विचार,          और..... पंगत में शुद्ध आहार न हो तो,              छोड़ देने में ही बुद्धिमानी है....... 🔶◽◽◽◾◾◾🔻🔻🔻 चक्रव्यूह रचने वाले,              सारे अपने ही होते हैं...... कल भी यही सच था,          और...... आज भी यही सच है, 🔷◾◾◾◽◽◽🔺🔺🔺 संभाल कर रखना अपनी पीठ को, शाबाशी           और......                खंजर 🚩दोनों यहीं पर मिलते हैं.......!!! 🔻🔻🔻🔶◽◽◽◾◾◾🔷🔺🔺🔺 प्रभात.........

संगम हमारा......!! Hindi love poem

Image
संगम हमारा...... लहेरों में जब हो, किनारों का संगम........! पतझड में जब हो, बहारो का संगम..........! कोयल की कूंह-कूंह, पायल की छम-छम......! बारिशों की रिम-झिम, फुहारो का संगम.........! मेरे चाँद की, ए नवल चाँदनी...........! आँखों में हो उनके, ईसरो का संगम...........! जब भी मीलें, मेरी जान हंसकर.........! बातों में उनकी, मोहोब्बत का संगम......! छलक जाए, अधरो की लाली..........! हो जाता उनके, लबों से लबों का संगम...!!!  प्रभात.......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

ऐ जिंदगी मुझे तुमसे मोहब्बत क्यूं है......? Hindi suvichar

Image
ऐ जिंदगी मुझे तुमसे मोहब्बत क्यूं है......? तू हंसती है मेरे जख्मों पर, फिर भी मुझे तेरी आदत क्यूं है......? गिरना भी तुने सिखाया, उड़ना भी तुने सिखाया, फिर भी तुझे मेरी जरूरत क्यूं है...…? कुछ तो दिलचस्पी है मेरी सांसों में तुझे, आखिर मुझसे इतनी चाहत क्यूं है......? गिर कर भी मैंने हंसना सिखा है जिंदगी से, आज जिंदगी ही मेरी इबादत क्यूं है......? जिंदगी को समझना है तो, चलना सिखों रुकना नहीं मेरे यारो...... चलते मुसाफ़िरो को, ये मंजिल से मिलाती है...... सिर्फ जीने का नाम ही नहीं जिंदगी...... जिंदगी तो वो है, जो औरों के काम आए....... फिर देखो कितनी हसीन लगती है जिंदगी.......!! प्रभात...........

बस इतनी आदमी की औकात...... Hindi suvichar

Image
एक माचिस की तीली और,    एक घी का लोटा, लकड़ियों के ढेर में,    कुछ घंटों में हो जाए राख का ढेर...... बस इतनी सी है....                 👨👉 आदमी की औकात.....!!! एक बूढ़ा बाप शाम को मर गया,   अपनी सारी जिंदगी, परिवार के नाम कर गया,   कहीं रोने की सुगबुगाहट तो  कहीं बातों की फुसफुसाहट,   अब जल्दी से ले जाओ  कौन रखेगा पुरी रात ये लाश...... बस इतनी सी है....                 👨👉 आदमी की औकात.....!!! मरने के बाद निचे देखा तो,   नजारे नजर आ रहे थे, मेरे मरने पर कुछ जबरदस्त तो,   कुछ ज़बरदस्ती रो रहे थे, नहीं रह....चला गया....चार दिन तक यही कहेंगे....... बस इतनी सी है....                 👨👉 आदमी की औकात.....!!! बेटा अच्छी तस्वीर बनवाएगा,    सामने अगरबत्ती जलाएगा, खुशबूदार फूलों की माला होगी,     अखबार में अश्रुपूर्त श्रद्धांजलि होगी, बाद में उस तस्वीर के जाले कौन...